आज वो भी हिंदी दिवस मना रहे हैं, जो प्रत्येक दिन अंग्रेजी में चने चबा रहे हैं – राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर पढ़ें वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की ये खास रिपोर्ट

हिंदी दिवस

14 सितंबर 1949 की वो तारीख, जब संविधान सभा ने हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। इसी की याद में सन् 1953 से ही 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

14 सितंबर 1949 की वो तारीख, जब संविधान सभा ने हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। इसी की याद में सन् 1953 से ही 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।

14 सितंबर 1949 की वो तारीख, जब संविधान सभा ने हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। इसी की याद में सन् 1953 से ही 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य था कि हिंदी भाषा का विकास हो और हिंदी हमारी पहचान का एक सशक्त माध्यम बने—चाहे वह भाषा के रूप में हो या फिर साहित्य के तौर पर।

अब सवाल यह है कि सोशल मीडिया के इस प्रभावी दौर में क्या हिंदी की उस स्तर पर कल्पना करना सकारात्मक परिणाम देगा, जिस सोच के साथ हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था?

आज के दौर में, जहाँ हर दूसरे व्यक्ति का हाथ मोबाइल, लैपटॉप जैसे आधुनिक संसाधनों से बंधा हुआ है, उस दौर में हिंदी भाषा को उच्च स्तर पर स्थापित करने की कल्पना करना शायद ही आसान हो। जिस दौर में मोबाइल नंबर, सूचनाओं और मोबाइल फोन की सेटिंग्स की शोभा अंग्रेजी के अक्षरों से बढ़ रही हो, उस दौर में हिंदी दिवस के महत्व की कल्पना सहज ही की जा सकती है।

हिंदी दिवस के अवसर पर लोग सोशल मीडिया के अनेक प्लेटफॉर्मों पर हिंदी भाषा, साहित्य और संस्कृति के प्रति इस तरह दिलचस्पी दिखा रहे हैं, मानो बरसाती मेंढक कुआँ, तालाब और पोखरा छोड़कर बाहर निकल आए हों।

लोग जितनी दिलचस्पी हिंदी के प्रति हिंदी दिवस पर दिखा रहे हैं, यदि उतनी ही दिलचस्पी प्रत्येक दिन दिखाएँ, तो वह सपना जरूर साकार होता नजर आएगा, जिसे हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिए जाने के पीछे हमारे राष्ट्रनिर्माताओं ने संजोया था।

हिंदी सिर्फ एक भाषा ही नहीं है, यह हमारा गौरव है। यह विदेशों में हमारी पहचान दिलाने के साथ-साथ हमें भारतीय होने का अहसास भी कराती है।
हिंदी को सिर्फ हिंदी दिवस तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपने हर दिन का हिस्सा बनाएं।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.