सरस्वती बालिका विद्यालय में 1500 छात्राओं को साइबर सुरक्षा, मिशन शक्ति व नशा मुक्ति के प्रति किया गया जागरूक

गोरखपुर

गोरखपुर जनपद के थाना तिवारीपुर पुलिस द्वारा सूरजकुंड स्थित सरस्वती बालिका विद्यालय में वृहद साइबर जागरूकता, मिशन शक्ति और नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के थाना तिवारीपुर पुलिस द्वारा सूरजकुंड स्थित सरस्वती बालिका विद्यालय में वृहद साइबर जागरूकता, मिशन शक्ति और नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12 तक की करीब 1500 छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान साइबर हेल्पडेस्क प्रभारी एसआई धर्मेंद्र कुमार यादव और आरक्षी प्रवीण पांडे ने छात्राओं को ओटीपी फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, कॉल फॉरवर्डिंग व सोशल मीडिया फ्रॉड के प्रति सतर्क किया। उन्होंने छात्राओं को किसी से भी गोपनीय पासवर्ड साझा न करने की सलाह दी और ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी। साथ ही, इंटरनेट का उपयोग शिक्षा व ज्ञान के लिए करने और खुद जागरूक होकर परिजनों को सचेत करने का संदेश दिया।

मिशन शक्ति प्रभारी महिला एसआई अनिशा गौतम ने महिला सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन सेवाओं (1090 व 1076) के बारे में बताया और नशा मुक्ति अभियान के तहत नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। प्रधानाचार्या डॉ. रश्मि श्रीवास्तव ने पुलिस टीम की इस सराहनीय पहल के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.