सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के शिक्षक दिवस के अवसर पर शोहरतगढ़ स्थित शारदा पब्लिक स्कूल और पं. बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तुलसीयापुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के शिक्षक दिवस के अवसर पर शोहरतगढ़ स्थित शारदा पब्लिक स्कूल और पं. बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तुलसीयापुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्याम जायसवाल ने शिक्षकों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्याम जायसवाल ने कहा कि शिक्षक समाज को ज्ञान, संस्कार और सही दिशा देने का कार्य करते हैं। उनके मार्गदर्शन से ही विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का समग्र विकास होता है और वे देश के जिम्मेदार नागरिक बनते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ जीवन में अनुशासन और नैतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। साथ ही बच्चों से संवाद कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में शारदा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक आशीष कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य अरविंद अग्रहरि, उप-प्रधानाचार्य मोहम्मद मुख्तार आलम, ग्राम प्रधान पिंटू चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नंदू गौड़ तथा पं. बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर के प्रबंधक अनुपम शुक्ला, प्रधानाचार्य धनंजय पाठक सहित विद्यालय परिवार के शिक्षक व छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
सिसवा नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि का गांधी नगर वार्ड दौरा: ओपन जिम और सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण, जन समस्याएं सुनींhttps://t.co/arVUpnA8aQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 8, 2026













