सर्पदंश से हो रही मौतों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, एंटी-स्नेक वेनम की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पर धरना

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिले में सर्पदंश से लगातार हो रही मौतों पर रोक लगाने और ग्रामीण अस्पतालों में एंटी-स्नेक वेनम की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।  पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जिले में सर्पदंश से लगातार हो रही मौतों पर रोक लगाने और ग्रामीण अस्पतालों में एंटी-स्नेक वेनम की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।

धरने का नेतृत्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्वांचल प्रभारी अभिषेक दत्त ने किया, जबकि उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक काजी सुहेल अहमद (जिलाध्यक्ष, कांग्रेस) ने बताया कि बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ गई हैं। जिला अस्पताल में तो दवा उपलब्ध है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के सीएचसी व पीएचसी में एंटी-स्नेक वेनम न होने से समय पर इलाज न मिलने के कारण ग्रामीण अंचल के लोगों की जान जा रही है।

कांग्रेस नेताओं ने इसे स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही करार देते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सभी ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर वेनम की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई, तो पार्टी बड़े पैमाने पर आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.