सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद केविधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज के ग्राम लटेरा स्थित रुद्रपाल इंटर कॉलेज में मंगलवार को ‘वर्तमान परिवेश में युवाओं की भूमिका’ विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद केविधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज के ग्राम लटेरा स्थित रुद्रपाल इंटर कॉलेज में मंगलवार को ‘वर्तमान परिवेश में युवाओं की भूमिका’ विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने छात्र-छात्राओं व युवाओं से सीधा संवाद करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को रेखांकित किया।

पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत और भविष्य हैं। उनकी सकारात्मक सोच, अनुशासन और सक्रिय भागीदारी से ही विकसित और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो सकता है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, तकनीक और सामाजिक जिम्मेदारियों के क्षेत्र में बढ़-चढ़कर योगदान देने की अपील की।
गोष्ठी के दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान और पूर्व के भारत में आए व्यापक बदलावों पर चर्चा की। इस अवसर पर जितेंद्र बहादुर पाल, संजय पाल सिंह, अभय कुमार सिंह, अभिजीत पाल सिंह, प्रद्युम्न पाण्डेय सहित विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
सिसवा नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि का गांधी नगर वार्ड दौरा: ओपन जिम और सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण, जन समस्याएं सुनींhttps://t.co/arVUpnA8aQ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 8, 2026













