महराजगंज

महराजगंज नेपाल में हो रही भारी बारिश के बाद पथलहवा क्षेत्र में नारायणी-गंडक नदी के टेलफॉल पर जलस्तर और बहाव बढ़ गया है। स्थिति को देखते हुए ‘वॉइस ऑफ न्यूज़ 24’ की टीम ने एसएसबी रेस्क्यू टीम से नदी की वर्तमान स्थिति और संभावित बाढ़ के खतरों पर खास जानकारी ली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज नेपाल में हो रही भारी बारिश के बाद पथलहवा क्षेत्र में नारायणी-गंडक नदी के टेलफॉल पर जलस्तर और बहाव बढ़ गया है। स्थिति को देखते हुए ‘वॉइस ऑफ न्यूज़ 24’ की टीम ने एसएसबी रेस्क्यू टीम से नदी की वर्तमान स्थिति और संभावित बाढ़ के खतरों पर खास जानकारी ली।
एसएसबी की टीम संवेदनशील इलाकों पर लगातार नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके। नेपाल से आ रहे पानी के कारण जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है, जिसको लेकर तटीय और निचले इलाकों के ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
रेस्क्यू टीम ने आम जनता से अपील की है कि वे नदी के तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। प्रशासन और सुरक्षा बल पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।
नेपाल में भोटेकोशी नदी की बाढ़ में डूबे कृषि विकास बैंक से पुलिस ने करीब 50 करोड़ नेपाली रुपये का सोना, डेढ़ करोड़ नेपाली रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित बरामद किए। pic.twitter.com/QegnNsP5Yt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 1, 2026





















