जौनपुर

जौनपुर जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को अधिवक्ता संघ के पूर्व महामंत्री लाल बहादुर के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को अधिवक्ता संघ के पूर्व महामंत्री लाल बहादुर के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अधिवक्ता संघ द्वारा प्रस्तावित आयु सीमा संशोधन का विरोध कर रहे थे। अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण कर अपना विरोध जताया और नारेबाजी की।
अधिवक्ता शैलेंद्र यादव ने बताया कि संघ के अध्यक्ष और महामंत्री द्वारा पारित उम्र संबंधी संशोधन प्रस्ताव पर 439 अधिवक्ताओं ने हस्ताक्षर कर असहमति दर्ज कराई थी। इसके बावजूद 10-15 दिन बीत जाने पर भी आम सभा की बैठक नहीं बुलाई गई।
अधिवक्ताओं का आरोप है कि संघ के मौजूदा बायलॉज में ऐसी किसी व्यवस्था का प्रावधान नहीं है और कुछ लोग मिलीभगत कर इसे जबरन लागू करना चाहते हैं। वकीलों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी बात न सुनी गई तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।
नेपाल में भोटेकोशी नदी की बाढ़ में डूबे कृषि विकास बैंक से पुलिस ने करीब 50 करोड़ नेपाली रुपये का सोना, डेढ़ करोड़ नेपाली रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित बरामद किए। pic.twitter.com/QegnNsP5Yt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 1, 2026





















