महराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कस्बा स्थित बस स्टैंड के पास सोमवार रात करीब 9:30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ‘आदर्श बाल विद्या मंदिर’ के मुख्य द्वार पर एक विशालकाय मगरमच्छ रेंगता नजर आया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कस्बा स्थित बस स्टैंड के पास सोमवार रात करीब 9:30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ‘आदर्श बाल विद्या मंदिर’ के मुख्य द्वार पर एक विशालकाय मगरमच्छ रेंगता नजर आया। व्यस्त इलाके में मगरमच्छ की मौजूदगी देखते ही राहगीरों और यात्रियों में दहशत फैल गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, विद्यालय के समीप एक पोखरी स्थित है, जहां से निकलकर मगरमच्छ मुख्य मार्ग तक पहुंच गया। रात के समय मगरमच्छ मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। उल्लेखनीय है कि ठूठीबारी बस स्टैंड से निचलौल, महराजगंज और नौतनवा के लिए बसों का परिचालन होता है, जिससे क्षेत्र में देर रात तक चहल-पहल बनी रहती है।
किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए स्थानीय नागरिकों ने वन विभाग व पुलिस प्रशासन से मगरमच्छ को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर भिजवाने की मांग की है।
नेपाल में भोटेकोशी नदी की बाढ़ में डूबे कृषि विकास बैंक से पुलिस ने करीब 50 करोड़ नेपाली रुपये का सोना, डेढ़ करोड़ नेपाली रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित बरामद किए। pic.twitter.com/QegnNsP5Yt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 1, 2026





















