जौनपुर

जौनपुर जनपद के बेगमगंज स्थित मदरसा इमाम जाफरे सादिक में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में ‘हफ्ते वहदत’ (एकता सप्ताह) का गरिमामय आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के बेगमगंज स्थित मदरसा इमाम जाफरे सादिक में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में ‘हफ्ते वहदत’ (एकता सप्ताह) का गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रमुख हस्तियों को सम्मानित किया गया, जिसमें एमएच कॉन्वेंट स्कूल जफराबाद के प्रबंधक इज़हार हुसैन को शिक्षा प्रसार के लिए विशेष सम्मान से नवाजा गया।
कार्यक्रम में शिया धर्मगुरु डॉ. कल्बे रुशैद, डॉ. ए.ए. जाफरी और पंडित विजय कुमार शर्मा बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। वक्ताओं ने संदेश देते हुए कहा कि हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाएं पूरी मानवता के लिए शांति, भाईचारे और इंसानियत का मार्ग प्रशस्त करती हैं।
समारोह के दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सैय्यद कमर हसनैन ‘दीपू’ और आरिफ हुसैनी को भी सम्मानित किया गया। अंत में मदरसा प्रबंधक मौलाना सफदर हुसैन जैदी ने सभी नवाजिशों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
नेपाल में भोटेकोशी नदी की बाढ़ में डूबे कृषि विकास बैंक से पुलिस ने करीब 50 करोड़ नेपाली रुपये का सोना, डेढ़ करोड़ नेपाली रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित बरामद किए। pic.twitter.com/QegnNsP5Yt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 1, 2026





















