बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के छतारी थाना क्षेत्र के गांव जिनामई में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे 28 वर्षीय युवक पुष्पेंद्र की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के छतारी थाना क्षेत्र के गांव जिनामई में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे 28 वर्षीय युवक पुष्पेंद्र की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक पुष्पेंद्र के गांव की ही एक विवाहिता से कथित प्रेम संबंध थे। महिला का पति दिल्ली में नौकरी करता है। मंगलवार को पुष्पेंद्र जब महिला के घर पहुंचा, तो इसकी भनक दिल्ली में मौजूद पति को लग गई। सूचना मिलते ही पति तत्काल गांव पहुंचा और युवक को रंगे हाथों पकड़कर लाठी-डंडों से उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे पुष्पेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ अनूपशहर भरत कुमार और थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह पुलिस बल व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग में हत्या का है। महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
नेपाल में भोटेकोशी नदी की बाढ़ में डूबे कृषि विकास बैंक से पुलिस ने करीब 50 करोड़ नेपाली रुपये का सोना, डेढ़ करोड़ नेपाली रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित बरामद किए। pic.twitter.com/QegnNsP5Yt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 1, 2026





















