गंडक नदी में मिले चार शवों का हुआ पोस्टमार्टम: ठूठीबारी बॉर्डर के रास्ते नेपाल भेजे गए

कुशीनगर

कुशीनगर जनपद के खड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर सुकरौली ठोकर नंबर-3 के पास नारायणी/गंडक नदी से बरामद चार शवों का पोस्टमार्टम कराने के पश्चात मंगलवार 1 को नियमानुसार ठूठीबारी बॉर्डर के रास्ते नेपाल भेज दिया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

कुशीनगर जनपद के खड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर सुकरौली ठोकर नंबर-3 के पास नारायणी/गंडक नदी से बरामद चार शवों का पोस्टमार्टम कराने के पश्चात मंगलवार 1 को नियमानुसार ठूठीबारी बॉर्डर के रास्ते नेपाल भेज दिया गया।

उल्लेखनीय है कि 27 अगस्त को नदी में एक पुरुष और तीन महिलाओं के शव बहते हुए मिलने पर खड्डा पुलिस ने उन्हें बाहर निकलवाकर पंचायतनामा की कार्रवाई की थी और शवों को पोस्टमार्टम हाउस के फ्रिजर में सुरक्षित रखवाया था।

31 अगस्त को डॉक्टरों के पैनल द्वारा चारों शवों का पोस्टमार्टम किया गया। पहचान व आवश्यक वैधानिक कागजी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद 1 सितंबर को पुलिस प्रशासन ने सभी शवों को नेपाल अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.