बुलंदशहर

कांग्रेस कमेटी बुलंदशहर के जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एसडीएम अनूपशहर को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की जनसमस्याओं के तत्काल निस्तारण की मांग की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

कांग्रेस कमेटी बुलंदशहर के जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने एसडीएम अनूपशहर को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र की जनसमस्याओं के तत्काल निस्तारण की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से गंगा की बाढ़ से प्रभावित फसलों के मुआवजे, अवैध कब्जों पर रोक और बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि आहार, बचची खेड़ा, सिरौरा बांगर, धर्मपुर, बेगमपुर व जफराबाद समेत कई गांवों में बाढ़ से फसलें जलमग्न हो गई हैं, जिनका सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिया जाए। इसके अलावा, एनजीटी के नियमों का उल्लंघन कर गंगा किनारे किए जा रहे अवैध कब्जों की जांच तथा डिग्री कॉलेज से तहसील तक बन रही सड़क में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत कर पीडब्ल्यूडी से निष्पक्ष जांच की मांग की गई। वहीं, सीएचसी अनूपशहर में एंटी-रेबीज इंजेक्शन की किल्लत दूर करने और महिला व हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियमित तैनाती की मांग भी रखी गई।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो पार्टी तहसील और सीएचसी परिसर में व्यापक धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगी।
नेपाल में भोटेकोशी नदी की बाढ़ में डूबे कृषि विकास बैंक से पुलिस ने करीब 50 करोड़ नेपाली रुपये का सोना, डेढ़ करोड़ नेपाली रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित बरामद किए। pic.twitter.com/QegnNsP5Yt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 1, 2026






















