श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मेरठ परिक्षेत्र में कड़े सुरक्षा इंतजाम: 3,500 पुलिसकर्मी तैनात, 104 शोभायात्राओं पर रहेगी नजर

बागपत

मेरठ के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के लिए मेरठ परिक्षेत्र (मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़) में पुलिस प्रशासन ने अभेद्य सुरक्षा घेरा तैयार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के लिए मेरठ परिक्षेत्र (मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़) में पुलिस प्रशासन ने अभेद्य सुरक्षा घेरा तैयार किया है। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पूरे रेंज को 24 जोन, 81 सेक्टर और 60 क्विक रिस्पांस टीमों में विभाजित कर लगभग 3,500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

परिक्षेत्र में प्रस्तावित कुल 104 शोभायात्राओं (मेरठ 14, बुलंदशहर 36, बागपत 28, हापुड़ 26) और 303 प्रमुख मंदिरों के कार्यक्रमों की निगरानी के लिए व्यापक खाका खींचा गया है। शोभायात्रा मार्गों पर चिह्नित 39 संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए 83 एंटी रोमियो स्क्वॉड सक्रिय की गई हैं।

डीआईजी मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी ने सभी जिला प्रभारियों को सतर्कता बरतने, शोभायात्रा मार्गों के निरीक्षण, मटकी फोड़ कार्यक्रमों में सुरक्षा प्रबंध और लटकते बिजली तारों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। पुलिस प्रशासन ने शांति समितियों और आयोजकों के साथ 100 से अधिक बैठकें की हैं। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया पर भ्रामक या माहौल बिगाड़ने वाली पोस्ट डालने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.