बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर, दिनेश कुमार सिंह ने NCC कैडेट्स और छात्राओं के साथ आत्मीय संवाद किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बुलंदशहर, दिनेश कुमार सिंह ने NCC कैडेट्स और छात्राओं के साथ आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर कैडेट्स व छात्राओं ने एसएसपी महोदय की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर पर्व की खुशियां साझा कीं।
भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और सुरक्षा का संकल्प
राखी बंधवाने के बाद SSP दिनेश कुमार सिंह ने सभी कैडेट्स को स्नेह व आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, अटूट विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का पर्व है। बुलंदशहर पुलिस सदैव महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने NCC कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जीवन में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
पुलिस महकमे में रहा उल्लास का माहौल
इस दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और NCC कैडेट्स के बीच त्यौहार को लेकर खासा उत्साह और उल्लास देखा गया।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। गंगा किनारे स्थित एक खेत में ट्विन-इंजन ट्रेनिंग विमान अचानक अनियंत्रित होकर क्रैश हो गया। इस दर्दनाक हादसे में मुख्य पायलट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विमान में मौजूद उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। pic.twitter.com/yMZMbUXrFf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 27, 2026





















