जनपद

बागपत जनपद के बड़ौत विधानसभा क्षेत्र के जागोस गांव में सावन माह के अंतिम दौर में गुरुवार को यमुना तट पर श्रावणी पर्व के अवसर पर वैदिक रीति-रिवाज से हवन-पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के बड़ौत विधानसभा क्षेत्र के जागोस गांव में सावन माह के अंतिम दौर में गुरुवार को यमुना तट पर श्रावणी पर्व के अवसर पर वैदिक रीति-रिवाज से हवन-पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम में पहुंचे विद्वान आचार्यों और संस्कृत पाठशाला के वटुकों का ग्रामीणों ने अभूतपूर्व स्वागत किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लवकुश कौशिक के नेतृत्व में यमुना रोड पर ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और पुष्पवर्षा के साथ आचार्यों का अभिनंदन किया गया।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ हवन-पूजन
यमुना देवी के तट पर विद्वान आचार्य उमेश कौशिक के सानिध्य में श्रावणी कर्मकांड आयोजित हुआ। पंचमुखी शिव मंदिर संस्कृत पाठशाला के आचार्य फोनू पंडित, आचार्य मिंटू कौशिक, आचार्य गौरीशंकर कौशिक एवं आचार्य विकास कौशिक ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी मंत्रजाप कर श्रद्धालुओं को पूजन संपन्न कराया।
सुख-समृद्धि की कामना, भक्तिमय हुआ माहौल
हवन-अग्नि में आहुतियां डालकर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की गई। श्रद्धालुओं ने अपने इष्ट देवों और पितरों का स्मरण कर धार्मिक अनुष्ठान पूरा किया।
इस दौरान कृष्णपाल शर्मा, बालेश्वर शर्मा, सुनील शर्मा, राजेश शर्मा, जगपाल, राम अवतार, सुमंत कौशिक समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। गंगा किनारे स्थित एक खेत में ट्विन-इंजन ट्रेनिंग विमान अचानक अनियंत्रित होकर क्रैश हो गया। इस दर्दनाक हादसे में मुख्य पायलट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विमान में मौजूद उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। pic.twitter.com/yMZMbUXrFf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 27, 2026






















