महराजगंज

महराजगंज जिला प्रशासन ने जनपद के अति-दूरस्थ क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ी पहल की है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिला प्रशासन ने जनपद के अति-दूरस्थ क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ी पहल की है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहगीबरवा का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहन पड़ताल की।
अस्पताल का औचक निरीक्षण और कड़े निर्देश
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने CHC परिसर की सफाई, दवाओं की उपलब्धता और डॉक्टरों की उपस्थिति की जांच की। अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
15 हजार ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत
सोहगीबरवा CHC के पूर्ण रूप से सक्रिय होने से जिले के सबसे दुर्गम इलाके में रहने वाली लगभग 15 हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। अब स्थानीय लोगों को प्राथमिक और आपातकालीन इलाज के लिए शहर की ओर लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।
स्वास्थ्य सेवाओं में होगा सुधार
प्रशासन की इस सक्रियता से क्षेत्रीय निवासियों में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों का मानना है कि CHC का नियमित संचालन होने से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। गंगा किनारे स्थित एक खेत में ट्विन-इंजन ट्रेनिंग विमान अचानक अनियंत्रित होकर क्रैश हो गया। इस दर्दनाक हादसे में मुख्य पायलट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विमान में मौजूद उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। pic.twitter.com/yMZMbUXrFf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 27, 2026






















