महराजगंज

महराजगंज जनपद के ओड़वलिया सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने कजरी गायन, लोकगीत, शिव स्तुति और शिव तांडव की शानदार प्रस्तुतियां दीं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के ओड़वलिया सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने कजरी गायन, लोकगीत, शिव स्तुति और शिव तांडव की शानदार प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरस्वती ग्रुप ऑफ कॉलेज के उप प्रबंध निदेशक आदित्य सिंह ने लोक संस्कृति के संवर्धन पर बल देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा मिलता है।
प्राचार्य श्याम बिहारी अग्रवाल ने लोक संस्कृति को परिवार और राष्ट्र को जोड़ने वाली विरासत बताया। उप प्राचार्य सत्येंद्र गुप्त ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं से जोड़ना और जागरूक करना है।
इस अवसर पर डिंपल पटेल, रामकेश चौधरी, डॉ. आनंद मिश्र, मानवेंद्र त्रिपाठी, तानिया जायसवाल, साक्षी त्रिपाठी और डॉ. वीरेंद्र सिंह समेत महाविद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
नेपाल में बाढ़ का कहर: रसुवागढ़ी बॉर्डर पर तबाही के बाद बिहार के 6 जिलों में हाई अलर्ट जारी, NDRF तैनात pic.twitter.com/GaneceJBT6
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 26, 2026






















