मऊ

मऊ के राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा ‘मेरा युवा भारत केंद्र’ मऊ के तत्वावधान में डी.सी.एस.के. पी.जी. कॉलेज के सभागार में ‘खेलो इंडिया संवाद–खेल की बात प्रधानमंत्री के साथ’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ के राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा ‘मेरा युवा भारत केंद्र’ मऊ के तत्वावधान में डी.सी.एस.के. पी.जी. कॉलेज के सभागार में ‘खेलो इंडिया संवाद–खेल की बात प्रधानमंत्री के साथ’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन रहा, जिसे देशभर के 1600 से अधिक स्थानों पर उपस्थित 10 लाख से अधिक युवाओं ने सुना। प्रधानमंत्री ने युवाओं को खेल, फिटनेस, अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में मधुबन विधायक रामविलास चौहान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने खेल और शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण पर जोर दिया। इस दौरान स्पोर्ट्स आइकॉन नीलम भारती ने अपनी खेल यात्रा और अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम में 2036 ओलंपिक की तैयारियों और खेल सुविधाओं के विकास पर भी संवाद हुआ।
युवा संवाद के दौरान छात्र-छात्राओं ने खेल पारिस्थितिकी तंत्र में सुधार और प्रतिभा विकास पर अपने सुझाव दिए, जिन्हें आधिकारिक पंजी में दर्ज किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शर्वेश पांडे ने मेजर ध्यानचंद के योगदान को याद करते हुए युवाओं का मार्गदर्शन किया। स्वागत भाषण प्रो. चंद्र प्रकाश राय, संचालन डॉ. विशाल जायसवाल और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. हरिलाल ने किया। इस अवसर पर डॉ. रविंद्र कुमार, नवीन सिंह, शिक्षकगण, पत्रकारिता विभाग के छात्र और एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
नेपाल में बाढ़ का कहर: रसुवागढ़ी बॉर्डर पर तबाही के बाद बिहार के 6 जिलों में हाई अलर्ट जारी, NDRF तैनात pic.twitter.com/GaneceJBT6
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 26, 2026






















