जौनपुर में ज़श्ने यौमुन्नबी व मदहे सहाबा का ऐतिहासिक जुलूस संपन्न, रात भर गूंजीं नातें

जौनपुर

जनपद जौनपुर के शहर में पिछले 126 वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार इस बार भी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मोत्सव जश्ने यौमुन्नबी व मदहे सहाबा अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

जनपद जौनपुर के शहर में पिछले 126 वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार इस बार भी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मोत्सव (जश्ने यौमुन्नबी व मदहे सहाबा) अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। जुलूस की शुरुआत शाम को मुख्य अतिथि सपा नेता अंसार अहमद और मरकज़ी सीरत कमेटी के अध्यक्ष ओबैदा शिराजी खान द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई।

रात भर चले इस जुलूस में विभिन्न अंजुमनों ने नातख्वानी की, वहीं अखाड़ों ने अपने हैरतअंगेज करतब दिखाए। जुलूस ओलंदगंज से शुरू होकर शाही पुल, चहारसू, कोतवाली चौराहा और अल्फस्टीनगंज होते हुए ऐतिहासिक शाही अटाला मस्जिद पहुंचकर एक विशाल जलसे में तब्दील हो गया। रास्ते में जगह-जगह स्टॉल लगाकर अकीदतमंदों के लिए पानी, नाश्ते और भोजन का इंतजाम किया गया था, साथ ही अखाड़ों और अंजुमनों की हौसला अफजाई के लिए उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।

जलसे में आयोजित ‘कौमी एकजहती’ (राष्ट्रीय एकता) सम्मेलन की अध्यक्षता मौलाना अनवार कासमी और संचालन अबु अकरम कासमी ने किया। वक्ताओं ने हजरत मोहम्मद साहब के जीवन, संदेशों और समाज सुधारों पर विस्तार से रोशनी डाली।

इस अवसर पर जावेद सिद्दीकी, डॉ. सरफराज खान, दानिश खान, इम्तियाज अहमद, रियाजुल हक और फिरोज गांधी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे शहर में भारी पुलिस बल तैनात रहा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.