जौनपुर: सिंगरामऊ और शाहगंज में धूमधाम से निकला जश्न-ए-यौमुन्नबी का जुलूस

जौनपुर

जौनपुर जनपद के सिंगरामऊ और आसपास के इलाकों में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव (ईद मिलादुन्नबी/बारावफात) पर पारंपरिक जुलूस-ए-मोहम्मदी और मदह-ए-सहाबा का जुलूस पूरे उत्साह के साथ निकाला गया।

जौनपुर जनपद के सिंगरामऊ और आसपास के इलाकों में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव ईद मिलादुन्नबी/बारावफात पर पारंपरिक जुलूस-ए-मोहम्मदी और मदह-ए-सहाबा का जुलूस पूरे उत्साह के साथ निकाला गया। 126 वर्षों पुरानी परंपरा के तहत शहर में मुख्य अतिथि अंसार अहमद और सदर ओबैदा शिराजी खान ने हरी झंडी दिखाकर जुलूस को रवाना किया।

रातभर विभिन्न अंजुमनों ने नातख्वानी की और अखाड़ों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। जुलूस ओलंदगंज, शाही पुल, चहारसू और किदवई पार्क से होता हुआ अल्फिस्टीनगंज के रास्ते शाही अटाला मस्जिद पहुंचकर कौमी एकता जलसे में तब्दील हो गया। जलसे की अध्यक्षता मौलाना अनवार कासमी ने की और संचालन अबु अकरम कासमी ने किया।

सिंगरामऊ क्षेत्र के बहरीपुर, मल्लूपुर और मेढ़ा समेत कई गांवों से भव्य जुलूस निकाले गए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी अखिलेश मौर्या पुलिस बल के साथ सक्रिय रहे। जुलूस में मुन्ना मास्टर, फैजान हाशमी, मुमताज अंसारी और अबरार अंसारी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

वहीं शाहगंज सीएचसी में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मरीजों को फल बांटे गए। अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी ने पैगंबर साहब के आपसी प्रेम, दया और जरूरतमंदों की मदद करने के संदेश को याद किया। कार्यक्रम में डॉ. राकेश, डॉ. आरबी यादव, डॉ. जमालुद्दीन सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.