धानी बाजार

महराजगंज जनपद के धानी क्षेत्र के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग सोमवार को पूरी हो गई। धानी बाजार से जिला मुख्यालय महराजगंज के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा का विधिवत शुभारंभ किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के धानी क्षेत्र के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग सोमवार को पूरी हो गई। धानी बाजार से जिला मुख्यालय महराजगंज के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा का विधिवत शुभारंभ किया गया। धानी चौराहे पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि विधायक वीरेंद्र चौधरी ने फीता काटकर और हरी झंडी दिखाकर बस को महराजगंज के लिए रवाना किया।
प्रतिदिन सुबह 8 बजे चलेगी बस
नई परिवहन व्यवस्था के तहत यह रोडवेज बस प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे धानी चौराहे से महराजगंज के लिए प्रस्थान करेगी। सुबह के समय सीधी बस मिलने से जिला मुख्यालय जाने वाले दैनिक यात्रियों, सरकारी कर्मचारियों, व्यापारियों, किसानों और छात्र-छात्राओं को काफी सुविधा होगी। अब यात्रियों को कई वाहन बदलने या निजी साधनों पर निर्भर रहने की मजबूरी से मुक्ति मिलेगी।
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि ग्रामीण जनता को बेहतर और सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकताओं में शामिल है। इस सीधी बस सेवा से क्षेत्रवासियों की यात्रा संबंधी परेशानियां दूर होंगी और संपर्क मजबूत होगा। उन्होंने क्षेत्र में अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार का भी भरोसा दिलाया।
सीधी बस सेवा शुरू होने पर क्षेत्रवासियों ने विधायक का स्वागत करते हुए आभार जताया। ग्रामीणों ने मांग रखी कि यात्रियों के दबाव को देखते हुए भविष्य में इस रूट पर फेरों और बसों की संख्या में और इजाफा किया जाए।
उद्घाटन के अवसर पर पूर्व प्रधान गोपाल सिंह, महबूब आलम, मो. सफीक अहमद, सुदामा प्रसाद, बबलू मौर्य, विनय पाण्डेय, राघवेन्द्र त्रिपाठी, सतीश सिंह, बृजेश पाण्डेय, धरम सिंह चौहान, लक्ष्मीकांत गोलू पासवान, अमरमणि पासवान, परदेशी गुप्ता, सोमई यादव, निखिल गौण्ड, अजहर अली, राजेश मौर्य, शोहरत यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर कलेक्ट्रेट में विशाल भंडारा: DM ने श्रद्धालुओं को स्वयं परोसा प्रसादhttps://t.co/rhqZZ2Sia9
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 24, 2026





















