बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर (छोटी काशी) में 23 अगस्त को आयोजित होने वाली 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन को लेकर धावकों में भारी उत्साह है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर (छोटी काशी) में 23 अगस्त को आयोजित होने वाली 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन को लेकर धावकों में भारी उत्साह है। युग निर्माण प्रशिक्षण फाउंडेशन के संस्थापक नरेश कुमार के मार्गदर्शन में राजकुमार उर्फ राजू सैनी, प्रशान्त कपासिया और गौरव कुमार इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
अंजनी गांव के निवासी और पूर्व विजेता गौरव कुमार से इस बार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है। फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य अनूपशहर और ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को निखारना, उन्हें उचित मार्गदर्शन देना और जिला, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करना है। इसके लिए स्कूलों, गांवों और कॉलोनियों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि तीनों धावक शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
मऊ में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन: ठगी के 2.92 लाख रुपये कराए वापस; ज्यादा रिटर्न का दिया गया था लालचhttps://t.co/JEW5j5lZgf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 22, 2026





















