औरैया

औरैया जनपद के सहायल थाना परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी बृजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने संयुक्त रूप से जनता की समस्याएं सुनीं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के सहायल थाना परिसर में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी बृजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने संयुक्त रूप से जनता की समस्याएं सुनीं।
इस दौरान डीएम और एसपी ने आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करे और नियमानुसार मामलों का निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करे, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।
समाधान दिवस के अवसर पर थानध्यक्ष सहायल समेत पुलिस व राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
मऊ में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन: ठगी के 2.92 लाख रुपये कराए वापस; ज्यादा रिटर्न का दिया गया था लालचhttps://t.co/JEW5j5lZgf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 22, 2026





















