मऊ

मऊ जनपद के मधुबन तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत दुबारी के विग्रहपुर में नाई समाज की एक विशेष चौपाल आयोजित की गई। कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री संजय ठाकुर सविता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के मधुबन तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत दुबारी के विग्रहपुर में नाई समाज की एक विशेष चौपाल आयोजित की गई। कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री संजय ठाकुर सविता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। चौपाल का मुख्य उद्देश्य नाई समाज के लोगों को एकजुट करना और उनमें आपसी समन्वय को बढ़ावा देना रहा।

मुख्य अतिथि संजय ठाकुर सविता ने चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) ने हमेशा नाई समाज को मान-सम्मान दिया और साथ लेकर चलने का काम किया है। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी ने समाज के लोगों को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
उन्होंने स्वयं को राज्य मंत्री का दर्जा दिए जाने का उल्लेख करते हुए नाई समाज से संगठित होकर सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। चौपाल में सामाजिक मजबूती और भावी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा हुई।
इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव, अप्पू मौर्या, दीनदयाल ठाकुर, सुभाष यदुवंशी, ओमप्रकाश लीडर, राजेंद्र पाल, करतार सिंह भड़ाना, शिवानंद यादव, मुलायम ठाकुर, सत्यनारायण शर्मा और जितेंद्र यादव सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
मऊ में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन: ठगी के 2.92 लाख रुपये कराए वापस; ज्यादा रिटर्न का दिया गया था लालचhttps://t.co/JEW5j5lZgf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 22, 2026






















