मऊ

मऊ के मधुबन विधानसभा क्षेत्र के हड़हुआ स्थिति एक मैरिज हॉल में शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा ‘पीडीए जन चौपाल’ का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ के मधुबन विधानसभा क्षेत्र के हड़हुआ स्थिति एक मैरिज हॉल में शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा ‘पीडीए जन चौपाल’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री संजय कुमार विद्यार्थी ने भाजपा सरकार पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के हक-अधिकारों की रक्षा के लिए प्रदेश में सपा सरकार का बनना बेहद जरूरी है।
पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि मौजूदा शासनकाल में नाई समाज समेत सभी पिछड़े और वंचित वर्गों पर अत्याचार और गुंडागर्दी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ही शोषितों की मजबूत आवाज हैं। चौपाल में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भी सरकार की नीतियों को घेरा गया।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुजीत सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने भी जनसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव और संचालन डॉ. अखिलेश कनौजिया ने किया। इस दौरान त्रिलोकी प्रसाद, संजय सिंह पटेल, सुभाष यदुवंशी, अप्पू मौर्य, बृजेश राय, कुदुश अंसारी और श्याम बली चौहान समेत सैकड़ों सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मऊ में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन: ठगी के 2.92 लाख रुपये कराए वापस; ज्यादा रिटर्न का दिया गया था लालचhttps://t.co/JEW5j5lZgf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 22, 2026






















