सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के ब्लॉक संसाधन केंद्र जोगिया में आयोजित बुनियादी भाषा एवं संख्या ज्ञान प्रशिक्षण के अंतिम बैच का सफलतापूर्वक समापन हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के ब्लॉक संसाधन केंद्र जोगिया में आयोजित बुनियादी भाषा एवं संख्या ज्ञान प्रशिक्षण के अंतिम बैच का सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस विशेष शिविर में क्षेत्र के 100 से अधिक शिक्षक प्रतिभागियों ने भाग लेकर निपुण भारत मिशन के तहत प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्रशिक्षण के दौरान संदर्भ दाता संजय कर पाठक और उत्कर्ष श्रीवास्तव ने कक्षा चार की नई पाठ्यपुस्तक ‘संतूर’ के प्रभावी शिक्षण पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने शिक्षकों को गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बुनियादी कौशल सिखाए।
प्रशिक्षक संजय कर पाठक ने कहा कि बदलते परिवेश के अनुरूप शिक्षकों को अपडेट करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए ऐसे कार्यक्रम जरूरी हैं। वहीं उत्कर्ष श्रीवास्तव ने जोर दिया कि बुनियादी भाषा और गणितीय दक्षता बच्चों की मजबूत शैक्षणिक नींव की रीढ़ है।
इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार, ARP शैलेश, शिक्षक सूर्य प्रकाश वर्मा, रमेश कुमार, कौशल्या देवी, विजय राजेश भट्ट, घनश्याम और मेनका सहित कई प्रमुख शिक्षाविद और शिक्षक उपस्थित रहे।
मऊ में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन: ठगी के 2.92 लाख रुपये कराए वापस; ज्यादा रिटर्न का दिया गया था लालचhttps://t.co/JEW5j5lZgf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 22, 2026






















