ACO की अनुचित कार्रवाई के विरोध में इटवा में लेखपालों का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के भ्रष्टाचार निवारण संगठन द्वारा लेखपालों के खिलाफ की जा रही कथित गलत व अनुचित कार्रवाई के विरोध में शनिवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के भ्रष्टाचार निवारण संगठन द्वारा लेखपालों के खिलाफ की जा रही कथित गलत व अनुचित कार्रवाई के विरोध में शनिवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर आयोजित इस धरना प्रदर्शन के कारण लेखपालों ने शनिवार को आयोजित ‘थाना समाधान दिवस’ का भी बहिष्कार किया।

संघ के तहसील अध्यक्ष अमरदीप चौधरी और महामंत्री नवीन चौधरी ने बताया कि एसीओ द्वारा की जा रही नियमविरुद्ध ट्रैप कार्रवाई से लेखपाल संवर्ग में भारी आक्रोश और असुरक्षा की भावना है। उन्होंने अयोध्या के सोहावल तहसील में लेखपाल उत्कर्ष दीप पर हुई कार्रवाई का हवाला देते हुए कहा कि उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज में रिश्वत की मांग का कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं दिखता। संघ ने निर्दोष कर्मचारियों की सामाजिक प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए इस प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने और उत्कर्ष दीप पर दर्ज केस समाप्त करने की मांग की।

प्रदर्शन और ज्ञापन के दौरान सूर्य प्रकाश त्रिपाठी, राजकुमार कनौजिया, इन्द्र पाल सिंह, अभिषेक कुमार यादव, अरविंद मिश्रा, पन्ना लाल यादव और लुकमान अहमद सहित भारी संख्या में लेखपाल उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.