जौनपुर

जौनपुर जनपद के एआरटीओ कार्यालय में कथित भ्रष्टाचार को लेकर शुक्रवार को भारी हंगामा हुआ। मड़ियाहूं निवासी वाहन मालिक विनय सिंह ने रिश्वत न देने पर रजिस्ट्रेशन लटकाए जाने का आरोप लगाते हुए अपने 5 ट्रकों को एआरटीओ दफ्तर के ठीक सामने खड़ा कर दिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के एआरटीओ कार्यालय में कथित भ्रष्टाचार को लेकर शुक्रवार को भारी हंगामा हुआ। मड़ियाहूं निवासी वाहन मालिक विनय सिंह ने रिश्वत न देने पर रजिस्ट्रेशन लटकाए जाने का आरोप लगाते हुए अपने 5 ट्रकों को एआरटीओ दफ्तर के ठीक सामने खड़ा कर दिया। अचानक सड़क पर 5 ट्रकों के खड़े होने से मार्ग पर भीषण जाम लग गया और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।
वाहन मालिक का आरोप है कि उसने एक सप्ताह पूर्व अपने ट्रकों के रजिस्ट्रेशन के लिए सभी जरूरी दस्तावेज जमा करा दिए थे। आरोप है कि रजिस्ट्रेशन बाबू गणेशदत्त द्वारा प्रत्येक काम को आगे बढ़ाने के लिए 50 हजार रुपये की घूस मांगी जा रही थी। मना करने पर उसकी फाइल को जानबूझकर रोके रखा गया। घटना के समय संबंधित बाबू और एआरटीओ कार्यालय में मौजूद नहीं थे।
मामले को तूल पकड़ता और सड़क पर जाम लगता देख विभाग ने आनन-फानन में रजिस्ट्रेशन की फाइल दूसरे बाबू को हस्तांतरित कर प्रक्रिया शुरू कराई। वाहन मालिक के इन गंभीर आरोपों के बाद एआरटीओ कार्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
मऊ में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन: ठगी के 2.92 लाख रुपये कराए वापस; ज्यादा रिटर्न का दिया गया था लालचhttps://t.co/JEW5j5lZgf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 22, 2026






















