सिद्धार्थनगर में दिव्यांगों को ठहरने की समस्या: ट्रस्ट ने आश्रम के लिए मांगी सरकारी जमीन

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के जिला मुख्यालय आने वाले बेसहारा और जरूरतमंद दिव्यांगजनों को सुरक्षित आवास की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर के जिला मुख्यालय आने वाले बेसहारा और जरूरतमंद दिव्यांगजनों को सुरक्षित आवास की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इलाज, पेंशन, दिव्यांग प्रमाणपत्र और अदालती कार्यों के लिए दूर-दराज से आने वाले दिव्यांगों के सामने ठहरने और भोजन का संकट खड़ा हो जाता है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए ‘दिव्यांग सेवा संस्थान ट्रस्ट’ ने एक आवासीय आश्रम बनाने की पहल की है।

मंगलवार को ट्रस्ट ने जिला प्रशासन से आश्रम निर्माण हेतु सरकारी जमीन उपलब्ध कराने की मांग की। संस्था ने यह भी सुझाव दिया कि यदि किसी विभाग के पास कोई निष्प्रयोज्य सरकारी भवन या सामुदायिक केंद्र खाली पड़ा हो, तो उसे भी संचालन के लिए सौंपा जा सकता है।

ट्रस्ट का कहना है कि संपर्क में आने वाले कई बेसहारा व आर्थिक रूप से कमजोर दिव्यांग निजी होटलों का खर्च उठाने में असमर्थ हैं। ऐसे में यदि प्रशासन जमीन या भवन मुहैया कराता है, तो संस्था अपने स्तर पर उनके रहने और भोजन की समुचित व्यवस्था विकसित करेगी, जिससे मुख्यालय आने वाले दिव्यांगजनों को बड़ी राहत मिलेगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.