मऊ

जनपद मऊ के रामपुर थाना पुलिस ने देवरिया न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट NBW के मामले में एक वारंटी अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद मऊ के रामपुर थाना पुलिस ने देवरिया न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट NBW के मामले में एक वारंटी अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान महमदूसराय निवासी निसार अहमद पुत्र ऐनुद्दीन के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई देवरिया के अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश द्वारा धारा 128 सीआरपीसी (थाना लार) से जुड़े एसटी नंबर 85/19 के मामले में जारी वारंट के आधार पर की गई। रामपुर पुलिस टीम ने महमदूसराय स्थित आवास पर दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया और परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दी।
एसपी कमलेश बहादुर के निर्देशन, एएसपी अनूप कुमार व सीओ मधुबन दिनेश दत्त मिश्र के मार्गदर्शन और थानाध्यक्ष सुनील कुमार सरोज के नेतृत्व में यह सफलता मिली। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार मद्धेशिया, कांस्टेबल रणजीत यादव और अजीत यादव शामिल रहे।
सिद्धार्थनगर में 59 साल पुराने मदरसे पर चला बुलडोजर, कार्रवाई के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी बहसhttps://t.co/dkburLoQPj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 18, 2026













