महराजगंज

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा स्थित सोनौली बॉर्डर पर आव्रजन (इमिग्रेशन) विभाग की सतर्कता से एक थाईलैंड निवासी महिला को संदिग्ध भारतीय दस्तावेजों के साथ हिरासत में लिया गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा स्थित सोनौली बॉर्डर पर आव्रजन (इमिग्रेशन) विभाग की सतर्कता से एक थाईलैंड निवासी महिला को संदिग्ध भारतीय दस्तावेजों के साथ हिरासत में लिया गया है। आव्रजन अधिकारियों ने आवश्यक पूछताछ के बाद महिला को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सोनौली पुलिस के हवाले कर दिया है।
सोमवार शाम सीमा पर सघन चेकिंग के दौरान नेपाल से भारत में प्रवेश कर रही थाईलैंड निवासी चोन यूतिचिरफ्त की भाषा और बातचीत पर अधिकारियों को संदेह हुआ। बारीकी से जांच करने पर उसके पास थाई पासपोर्ट व वीजा के साथ कुछ संदिग्ध भारतीय दस्तावेज भी बरामद हुए।
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि थाईलैंड में कपड़ों का कारोबार करने वाली यह महिला पहले भी कई बार नेपाल के रास्ते मथुरा व वृंदावन आ-जा चुकी है। सोनौली कोतवाल महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला से सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं कि उसे ये भारतीय दस्तावेज कैसे और किस मकसद से हासिल हुए। जांच के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 IAS अफसरों के तबादले pic.twitter.com/BbFIfH9cvq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 17, 2026













