बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को क्षेत्राधिकारी डिबाई मधुप कुमार सिंह, नरौरा थाना प्रभारी रामवीर सिंह तथा डिबाई थाना प्रभारी विशाल प्रताप सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से राजघाट गंगा तट का स्थलीय निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को क्षेत्राधिकारी डिबाई मधुप कुमार सिंह, नरौरा थाना प्रभारी रामवीर सिंह तथा डिबाई थाना प्रभारी विशाल प्रताप सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से राजघाट गंगा तट का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग, पार्किंग, पेयजल, शौचालय व प्रकाश व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। सीओ मधुप कुमार सिंह ने कहा कि हजारों शिवभक्त यहां से जल उठाते हैं, अतः उनकी सुरक्षा प्राथमिक दायित्व है। उन्होंने श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए घाटों पर बैरिकेडिंग, मजबूत रस्से व बांस लगाने और कुशल गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

नरौरा थाना प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि राजघाट से कल्याण सिंह चौक तक 24 घंटे पुलिस बल तैनात रहेगा। यातायात सुचारू रखने के साथ-साथ सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी।
इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग को प्राथमिक उपचार केंद्र, विद्युत विभाग को तार व खंभे दुरुस्त करने और निकाय टीम को विशेष सफाई के निर्देश दिए गए। इस मौके पर चौकी प्रभारी उमाशंकर भारद्वाज, ठेकेदार सत्यवीर सिंह सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
ग्राम दौराऊ में लंबे समय से बंद पड़े सरकारी नलकूप, पानी संकट से ग्रामीण और पशुपालक परेशानhttps://t.co/sdkkOyYtDW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 25, 2026












