एनडीएएम अकादमी की ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली में बच्चों ने बुलंद किए शिक्षा के नारे

महराजगंज

महराजगंज जनपद के विकास खंड परतावल क्षेत्र के एनoडीoएoएमo अकादमी, पकड़ी दीक्षित में शनिवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के विकास खंड परतावल क्षेत्र के एनoडीoएoएमo अकादमी, पकड़ी दीक्षित में शनिवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए शिक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया और प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन कराने की अपील की।

रैली के दौरान बच्चों ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर गांव की प्रमुख गलियों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने “हर बच्चा स्कूल जाए, पढ़-लिखकर देश बनाए”, “शिक्षा है सबका अधिकार, अब न रहे कोई लाचार” जैसे प्रेरणादायक नारे बुलंद कर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। बच्चों के जोश और अनुशासन ने ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया, जिन्हें लोगों ने सराहा।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी रैली में प्रतिभाग कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना तथा शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है। रैली के समापन पर सभी से अपने आसपास के प्रत्येक बच्चे को विद्यालय भेजने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.