बागपत : खिदमत फाउंडेशन का विशाल निःशुल्क सहायता शिविर, 450 से अधिक लोगों ने ली सरकारी योजनाओं की जानकारी

बागपत

बागपत जनपद के बड़ौत में जनहित एवं समाज सेवा के उद्देश्य से रविवार को ‘खिदमत फाउंडेशन, बड़ौत’ द्वारा एक विशाल निःशुल्क सहायता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के बड़ौत में जनहित एवं समाज सेवा के उद्देश्य से रविवार को ‘खिदमत फाउंडेशन, बड़ौत’ द्वारा एक विशाल निःशुल्क सहायता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हासिल की। इस दौरान पात्र लाभार्थियों के ऑनलाइन आवेदन पूरी तरह निःशुल्क भरकर संबंधित विभागों को भेजे गए।

‘अंतिम व्यक्ति तक योजनाएं पहुंचाना ही मुख्य ध्येय’

खिदमत फाउंडेशन के अध्यक्ष मुहम्मद आजाद चौधरी ने बताया कि सरकार द्वारा कई बेहतरीन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में जरूरतमंद लोग इनके लाभ से वंचित रह जाते हैं। संस्था का मुख्य उद्देश्य शिविर के माध्यम से पात्र एवं जरूरतमंद नागरिकों को उनके अधिकार और सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिलाना है।

निःशुल्क भरे गए ऑनलाइन आवेदन

शिविर में विशेष रूप से योजनाओं के निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन भरे गए:

निराश्रित महिला पेंशन योजना

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना

संस्था के अनुसार, शिविर के दौरान 450 से अधिक लाभार्थियों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की, जबकि दर्जनों पात्र नागरिकों के फॉर्म बिना किसी शुल्क के मौके पर ही ऑनलाइन जमा कराए गए।

कार्यक्रम में गणमान्य लोगों की उपस्थिति
इस जनहित कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और समाजसेवी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से:

मौलाना मुफ़्ती ख़ालिद साहब, हाजी जमील अहमद, हाजी जमीरुद्दीन अब्बासी, मुस्तफा अब्बासी (सदर), मैनुद्दीन अब्बासी, एडवोकेट आकिब चौधरी (जिला अध्यक्ष)

असगर सिद्दीकी, शोबी मलिक, अनवर चौधरी, हाजी इक़बाल सैफ़ी, अली हसन चौधरी, नूर मलिक (पूर्व प्रत्याशी, नगर पालिका बड़ौत)

मोहम्मद सलीम (हकीम जी), उमेद पहलवान, मेहताब आलवी, शादाब, नौशाद अमीर, जुल्फाम कश्शार, डॉ. गफ्फार, शाकिब, समीर मलिक, साजिद मूसा, इमरान प्रधान, हाशिम चौधरी, मोहसिन ख़ान आदि उपस्थित रहे।

आभार एवं संकल्प

कार्यक्रम के समापन पर खिदमत फाउंडेशन ने सभी अतिथियों, प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवियों और स्वयंसेवकों का आभार जताया। संस्था ने संकल्प दोहराया कि भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क जागरूकता शिविर आयोजित कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.