जौनपुर
जौनपुर जनपद के केराकत थाना पुलिस ने ऑटो लूट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई ऑटो रिक्शा भी बरामद कर ली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के केराकत थाना पुलिस ने ऑटो लूट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई ऑटो रिक्शा भी बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार, मिर्जापुर निवासी ऑटो चालक काशीनाथ वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर सवारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान दो युवकों ने त्रिलोचन महादेव जाने के लिए 850 रुपये में उनकी ऑटो बुक की। वहां पहुंचने पर आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी को आगे छोड़ने का बहाना बनाया और सोहनी गांव के पास नहर मार्ग पर ऑटो रुकवा ली। इसके बाद बदमाशों ने चालक काशीनाथ के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उनके दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद बदमाश चालक को धक्का देकर ऑटो लेकर फरार हो गए थे।
पीड़ित चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने साक्ष्यों और मुखबिर की सटीक सूचना पर खड़हर डगरा फाटक के पास से शिवम यादव और लकी सिंह को धर दबोचा। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय (चालान) भेज दिया है।
बलिया पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्वाट/सर्विलांस टीम और थाना बैरिया पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात मुठभेड़ के बाद 5 शातिर अंतरराज्यीय वाहन चोरों को pic.twitter.com/uiMXKp9VuN
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 19, 2026













