बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी विनोद कुमार बाल्यान जी के आवास पर आयोजित संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ में डॉ. अंतुल तेवतिया ने सपरिवार सहभागिता की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी विनोद कुमार बाल्यान के आवास पर एक भव्य एवं संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रसिद्ध चिकित्सक/समाजसेवी डॉ. अंतुल तेवतिया ने सपरिवार सहभागिता की। पाठ के मधुर भजनों और चौपाइयों के बीच पूरा परिसर भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।
इस अवसर पर डॉ. तेवतिया ने प्रभु राम एवं पवनपुत्र हनुमान के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन एवं पूजा-अर्चना की। पाठ के मधुर स्वरों के बीच पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था।
इस पावन अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट करते हुए डॉ. तेवतिया ने कहा कि धर्म और संस्कृति ही हमारे समाज की आधारशिला हैं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, आपसी सौहार्द, शांति और राष्ट्र की उत्तरोत्तर उन्नति की मंगलकामना की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे और सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम समापन का जय राम” और “जय बजरंगबली” के जयकारों के साथ हुआ।
उत्तर प्रदेश शासन-प्रशासन की उपेक्षा और जनप्रतिनिधियों के झूठे आश्वासनों से तंग आकर अब ग्रामीण अनोखे अंदाज में अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। ताजा मामला सिद्धार्थनगर जिले के इटवा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत औरहवा के बड़ईया टोले से सामने आया है। pic.twitter.com/lPuUhpC40x
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 14, 2026













