पलिया (लखीमपुर खीरी)
लखीमपुर खीरी जनपद के दुधवा टाइगर रिजर्व से सटे पलिया वन रेंज के ग्राम फुलवरिया में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब धान के एक खेत में विशालकाय अजगर दिखाई दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के दुधवा टाइगर रिजर्व से सटे पलिया वन रेंज के ग्राम फुलवरिया में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब धान के एक खेत में विशालकाय अजगर दिखाई दिया। खेत में रोपाई कर रहे मजदूरों की नजर जैसे ही फसल के बीच छिपे करीब 22 फीट लंबे और 80 से 90 किलोग्राम वजनी भारी-भरकम अजगर पर पड़ी, उनके होश उड़ गए। मजदूर तुरंत काम छोड़कर खेत से बाहर भाग खड़े हुए। अजगर की खबर मिलते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और पूरे गांव में दहशत फैल गई।
खेत छोड़कर भागे मजदूर, वन विभाग ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
ग्रामीणों द्वारा इस घटना की जानकारी तत्काल पलिया वन रेंज के अधिकारियों को दी गई। सूचना पर त्वरित एक्शन लेते हुए पलिया वन रेंज की मोटीवेटर नाज़रून निशा अपनी रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। धान के खेत और कीचड़ के बीच इतने विशालकाय अजगर को काबू करना टीम के लिए बड़ी चुनौती थी। आखिरकार, वन विभाग की टीम ने सूझबूझ और काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित व कुशलतापूर्वक अपने कब्जे में ले लिया।
रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम ने अजगर को बिना किसी नुकसान के उसके प्राकृतिक आवास यानी दुधवा के घने जंगलों में सुरक्षित छोड़ दिया है। अजगर के पकड़े जाने और जंगल में छोड़े जाने के बाद ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
वन विभाग की अपील: वन्यजीवों को खुद पकड़ने का प्रयास न करें
इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पलिया वन रेंज की टीम ने ग्रामीणों से विशेष अपील की है। विभाग ने कहा कि मानसून के मौसम में जंगल से सटे रिहायशी इलाकों और खेतों में वन्यजीवों का निकलना स्वाभाविक है। ऐसे में कोई भी सांप या अन्य वन्यजीव दिखाई देने पर लोग घबराने या उसे स्वयं पकड़ने अथवा छेड़ने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचित करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: दो दिनों में 363 पीसीएस अधिकारियों का तबादला; मुख्यमंत्री के निर्देश पर जारी हुई दूसरी सूचीhttps://t.co/8XmkC1A57i
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 13, 2026












