सहार
औरैया जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत औरैया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत औरैया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के कुशल निर्देशन में थाना सहार पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दो शातिर अंतर्जनपदीय मादक पदार्थ तस्करों को रंगे हाथों दबोच लिया। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है।
पटना नहर पुल के पास घेराबंदी कर दबोचे गए तस्कर
जानकारी के अनुसार, सहार थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्धों और मादक पदार्थ तस्करों की धरपकड़ के लिए गश्त पर थी। इसी दौरान सोमवार की रात करीब 01:50 बजे पुलिस टीम को मुखबिर से सटीक सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए पटना नहर पुल से ग्राम मझपुर्वा की ओर जाने वाले मार्ग पर करीब 100 कदम की दूरी पर घेराबंदी की और दो शातिर अभियुक्तों को दबोच लिया।
10 किलो 516 ग्राम गांजा बरामद, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज
पुलिस टीम द्वारा जामा तलाशी लिए जाने पर अभियुक्तों के पास से कुल 10 किलो 516 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसे वे क्षेत्र में खपाने की फिराक में थे। पुलिस ने बरामद माल को सील करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। सहार थाने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या (मु0अ0सं0) 47/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है और पुलिस आगे की विधिक कानूनी कार्रवाई कर रही है।
सफलता हासिल करने वाली पुलिस टीम
इस शानदार और त्वरित कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में जितेन्द्र कुमार तिवारी (थानाध्यक्ष, सहार, औरैया),उ.नि. अरविन्द सिंह (थाना सहार),उ.नि. संजीव कुमार (थाना सहार),हेड कांस्टेबल अजीत कुमार,कांस्टेबल विनोद कुमार,कांस्टेबल राकेश चौधरी,कांस्टेबल विचित्र प्रताप सिंह मुख्य रूप से शामिल रहे।
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: दो दिनों में 363 पीसीएस अधिकारियों का तबादला; मुख्यमंत्री के निर्देश पर जारी हुई दूसरी सूचीhttps://t.co/8XmkC1A57i
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 13, 2026













