लखीमपुर खीरी: एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग के नेतृत्व में ‘एक पेड़ मां के नाम’ महा वृक्षारोपण अभियान का आयोजन; पुलिसकर्मियों को दिलाया संकल्प

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद पर्यावरण संरक्षण, जनपद के हरित आवरण में वृद्धि तथा प्रकृति के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत जनपद खीरी में एक विशाल महा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


लखीमपुर खीरी जनपद पर्यावरण संरक्षण, जनपद के हरित आवरण में वृद्धि तथा प्रकृति के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत जनपद खीरी में एक विशाल महा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने पुलिस कैंप कार्यालय परिसर में उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर विभिन्न उन्नत व छायादार प्रजातियों के पौधों का रोपण किया।

वृक्षारोपण के उपरांत कैंप कार्यालय में उपस्थित पुलिस बल और मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने पर्यावरण और मानव जीवन के संतुलन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा:

वृक्ष केवल पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने का माध्यम मात्र नहीं हैं, बल्कि यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त भविष्य के लिए एक अमूल्य धरोहर हैं। आज के समय में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण ही एकमात्र विकल्प है। मैं अपील करती हूँ कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माता के सम्मान में और प्रकृति के कर्ज को उतारने के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी बच्चों की तरह नियमित देखभाल भी सुनिश्चित करे।

एसएसपी के आह्वान पर कार्यक्रम में मौजूद सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक स्वयं भी पौधरोपण किया। इसके साथ ही पूरी पुलिस टीम ने रोपे गए पौधों की सुरक्षा, नियमित सिंचाई और उनके बड़े होने तक पूर्ण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

इस महाअभियान के माध्यम से पुलिस विभाग ने आम जनता को भी यह संदेश दिया कि एक स्वच्छ और हरित वातावरण का निर्माण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के हर वर्ग की सामूहिक सहभागिता अत्यंत अनिवार्य है।

कार्यक्रम में इनकी रही मुख्य उपस्थिति

कैंप कार्यालय परिसर में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के साथ क्षेत्राधिकारी मुख्यालय, मुख्य आरक्षी, कैंप कार्यालय के प्रभारी, महिला पुलिसकर्मी तथा भारी संख्या में पुलिस के जवान व कर्मचारी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया।

 

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.