बागपत
बागपत उत्तर प्रदेश के जनपद बागपत स्थित नियारा फार्म हाउस में ‘रटौल आम महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत उत्तर प्रदेश के जनपद बागपत स्थित नियारा फार्म हाउस में ‘रटौल आम महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अस्मिता लाल द्वारा किया गया। महोत्सव में रटौल आम की विशिष्ट मिठास, अनूठी सुगंध और जनपद की समृद्ध कृषि व सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला। इसी दौरान बागपत को सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त होने की बड़ी उपलब्धि ने उत्सव के माहौल को और अधिक उल्लासपूर्ण बना दिया।

महोत्सव के दौरान बागपत की 45 से अधिक आम की प्रजातियों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसने आगंतुकों को विशेष रूप से आकर्षित किया। इस अवसर पर बागपत के माननीय विधायक योगेश धामा ने भी शिरकत कर रटौल आम की मिठास का आनंद लिया। कार्यक्रम स्थल को पारंपरिक ग्रामीण परिवेश के रूप में सजाया गया था, जहां चारपाइयों की व्यवस्था और ‘बागपत ब्लूम’ उत्पादों की प्रदर्शनी ने स्थानीय संस्कृति की सुंदर झलक पेश की। आगंतुकों ने यहां जमकर खरीदारी भी की।
इस महोत्सव में कव्वाली कार्यक्रम और विभिन्न पारंपरिक व्यंजनों का भी लोगों ने सामूहिक रूप से भरपूर लुत्फ उठाया। जिलाधिकारी की इस अनूठी पहल की हर तरफ सराहना हो रही है।
विदेशी मेहमानों ने भी की तारीफ
रटौल आम महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चमक देखने को मिली। कार्यक्रम में थाईलैंड की राजदूत चवनार्ट थांगसुम्फान ने भी विशेष रूप से प्रतिभाग किया। उन्होंने भारत के राष्ट्रीय फल आम का स्वाद चखा और यहां की समृद्ध संस्कृति, बेमिसाल आतिथ्य सत्कार तथा वातावरण की जमकर प्रशंसा की।
इस भव्य कार्यक्रम का सफल आयोजन नगर पंचायत रटौल की अधिशासी अधिकारी आस्था पाठक के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसकी अतिथियों ने मुक्तकंठ से सराहना की। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी विनीत कुमार उपाध्याय, शिवनारायण, डिप्टी कलेक्टर निकेत वर्मा, एसडीएम बड़ौत भावना सिंह सहित संबंधित विभागों के तमाम अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
महराजगंज: पहली ही बारिश में खुला सुंदरीकरण का पोल; धानी बाजार में भरभराकर गिरी लाखों की बाउंड्री वॉल@CMOfficeUP @DmMaharajganj @CdoMaharajganj @yadavakhilesh pic.twitter.com/CyOznN8QFm
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 10, 2026













