महराजगंज: पुरंदरपुर पुलिस ने मंगलसूत्र चोरी करने वाले शातिर चोर को दबोचा, बेचने से मिले 1900 रुपये बरामद

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत पुरंदरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में कार्य करते हुए पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर सेमरहनी जंगल के पास से एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रिंस उर्फ मोनू (उम्र 21 वर्ष) पुत्र लोढ़ा बासफोर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से देवरिया के खामपार का निवासी है और वर्तमान में गोरखपुर के शाहपुर क्षेत्र में रह रहा था।

साफ करने के बहाने उड़ाया था मंगलसूत्र
घटना बीते 17 जून 2026 की है, जब आरोपी ने राजमंदिर खुर्द गांव के निवासी रामललित चौधरी की पत्नी से मंगलसूत्र साफ करने के बहाने लिया था। इसके बाद वह महिला से पीने के लिए पानी मांगकर, उनके अंदर जाते ही मंगलसूत्र लेकर फरार हो गया था। पीड़ित की तहरीर पर पुरंदरपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 154/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

आरोपी के पास से नकदी बरामद
पुलिस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी प्रिंस उर्फ मोनू को धर दबोचा। अमलीली जामा पहनाने के बाद आरोपी के पास से चोरी का मंगलसूत्र बेचने से प्राप्त हुए 1900 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। एसपी महराजगंज ने इस त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस टीम की सराहना की है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.