गुलावठी
बुलन्दशहर जनपद में सोहन सिंह सेवा न्यास दिल्ली के तत्वाधान में गुलावठी क्षेत्र के हरचना स्थित कुसुम वाटिका में श्रद्धेय सोहन सिंह जी की पांचवीं पुण्यतिथि अत्यंत श्रद्धापूर्वक और गरिमामयी माहौल में मनाई गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद में सोहन सिंह सेवा न्यास दिल्ली के तत्वाधान में गुलावठी क्षेत्र के हरचना स्थित कुसुम वाटिका में श्रद्धेय सोहन सिंह जी की पांचवीं पुण्यतिथि अत्यंत श्रद्धापूर्वक और गरिमामयी माहौल में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा और सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में असम के पूर्व राज्यपाल जगदीश मुखी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय संघचालक सूर्य प्रकाश टोंक मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का अत्यंत कुशल मंच संचालन कुलदीप सिंघल और भूपेंद्र शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 30 मेधावी सम्मानित
समारोह के दौरान सोहन सिंह सेवा न्यास द्वारा हरचना और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित किए जा रहे निःशुल्क शिक्षा केंद्रों की वार्षिक गतिविधियों और उपलब्धियों की विस्तृत आख्या प्रस्तुत की गई। न्यास के शिक्षा केंद्रों में अध्ययनरत और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 30 मेधावी छात्र-छात्राओं को मंच पर स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही, ग्रामीण अंचलों में निःशुल्क शिक्षा केंद्र के सफल व समर्पित संचालन में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए केंद्र संचालक भूपेंद्र शर्मा को पूर्व राज्यपाल जगदीश मुखी ने विशेष रूप से सम्मानित कर उनकी सराहना की।
श्रद्धेय सोहन सिंह के आदर्शों पर चलने का आह्वान
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यपाल जगदीश मुखी, क्षेत्रीय संघचालक सूर्य प्रकाश टोंक, ‘नेह नीड’ के संस्थापक कन्हैया जी तथा सतीश उपाध्याय जी ने श्रद्धेय सोहन सिंह के जीवन दर्शन, उनके संगठनात्मक कौशल और निस्वार्थ समाज सेवा के कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने उनके जीवन को प्रेरणापुंज बताते हुए उपस्थित जनसमुदाय और युवाओं से उनके बताए सामाजिक समरसता और सेवा के आदर्शों पर चलने का पुरजोर आह्वान किया।
लगा निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर, कई राज्यों से जुटे गणमान्य
पुण्यतिथि के इस पावन अवसर पर न्यास द्वारा जनहित में एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों के आंखों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श व दवाइयां वितरित की गईं।
इस भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान सहित जनपद हापुड़, ब्रजघाट और बुलंदशहर से भारी संख्या में आए अनेक गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्ध विचारकों, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और श्रद्धेय सोहन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
यूपी में 20 IAS अधिकारियों का बड़ा तबादला pic.twitter.com/ct24EVpFQg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 10, 2026












