बढ़नी/बलरामपुर
सशस्त्र सीमा बल की 50वीं वाहिनी, बलरामपुर के कार्यक्षेत्र अंतर्गत सीमावर्ती इलाके के महादेव बुजुर्ग के मानपुर गाँव में आज गुरुवार को सायं 4:00 बजे एक भव्य निःशुल्क पशु चिकित्सा ओपीडी का सफल आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सशस्त्र सीमा बल की 50वीं वाहिनी, बलरामपुर के कार्यक्षेत्र अंतर्गत सीमावर्ती इलाके के महादेव बुजुर्ग के मानपुर गाँव में आज गुरुवार को सायं 4:00 बजे एक भव्य निःशुल्क पशु चिकित्सा ओपीडी का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर का मुख्य उद्देश्य भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के गरीब और सीमांत पशुपालकों को उनके घर के पास ही गुणवत्तापूर्ण पशु चिकित्सा सेवाएँ उपलब्ध कराना, पशुओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा पशुपालन को अधिक लाभकारी व वैज्ञानिक बनाना था।
पशुधन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़: सांसद जगदम्बिका पाल
इस जनहितकारी कार्यक्रम में डुमरियागंज के माननीय सांसद जगदंबिका पाल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया और एसएसबी द्वारा सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार संचालित की जा रही जनकल्याणकारी और सामाजिक गतिविधियों की मुक्तकंठ से सराहना की। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि
पशुधन हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की असली रीढ़ है। यदि पशु स्वस्थ रहेंगे तो किसान और पशुपालक समृद्ध होंगे। समय पर सही उपचार, टीकाकरण और उचित देखभाल से पशुपालकों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि की जा सकती है। एसएसबी का यह प्रयास बेहद सराहनीय है।
विशेषज्ञों ने दिए वैज्ञानिक पशुपालन के टिप्स
पशु चिकित्सा ओपीडी के दौरान क्षेत्र के दर्जनों गांवों से आए पशुपालकों के मवेशियों (गाय, भैंस, बकरी आदि) का डॉक्टरों की टीम द्वारा गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बीमार पशुओं के लिए आवश्यक परामर्श के साथ-साथ मुफ्त दवाओं का भी वितरण किया गया। शिविर में मौजूद पशु चिकित्सा विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को पशुओं के समय पर टीकाकरण, संतुलित आहार, बाड़े की स्वच्छता, मौसमी रोगों की रोकथाम तथा वैज्ञानिक तरीके से डेयरी फार्मिंग संबंधी कई महत्वपूर्ण और तकनीकी जानकारियां साझा कीं।
कार्यक्रम में ये वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य रहे मौजूद
एसएसबी की इस पहल के दौरान सीमा सुरक्षा बल के आला अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें मुख्य रूप से:
चन्दन तालुकदार (सीवीओ, एसजी एसएचक्यू गोरखपुर), अरुण चौधरी (सहायक कमांडेंट एवं मेडिकल अधिकारी, 50वीं वाहिनी), अजय कुमार, श्री संजय के. पी., दीपक चंद (सभी सहायक कमांडेंट, एसएसबी),सुनील अग्रहरी (नगर पंचायत अध्यक्ष, बढ़नी),अनिल अग्रहरि (वरिष्ठ समाजसेवी) शामिल रहे।
शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भारी भीड़
इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय संभ्रांत नागरिकों और किसानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में मुख्य रूप से श्री सूर्य प्रकाश पाण्डेय, श्री नीलू चौधरी, बरकत, लक्की, रमेश गुप्ता, राम पाल सिंह तथा संजय दुबे सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण एवं पशुपालक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों ने देश की सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को निभाने के लिए एसएसबी की इस अनूठी जनहितकारी पहल की सराहना की और अपेक्षा व्यक्त की कि भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों के सम्मान और स्वास्थ्य सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ बुधवार को सिसवा विधानसभा के तहसील निचलौल सभागार में भव्य रूप से संपन्न हुआ। pic.twitter.com/BqDFpiDB03
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 9, 2026













