फूलबेहड़
लखीमपुर खीरी जनपद में वांछित और वारंटी अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फूलबेहड़ थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद में वांछित और वारंटी अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फूलबेहड़ थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोवंश वध निवारण अधिनियम के तहत लंबे समय से वांछित चल रहे एक अभियुक्त और एक अभियुक्ता (पति-पत्नी) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से गोकशी की घटना में इस्तेमाल किए गए दो अदद धारदार छुरे भी बरामद किए हैं।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक खीरी ख्याति गर्ग के कड़े अनुपालन में, अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी धौरहरा के कुशल मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में उपनिरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा द्वारा पुलिस टीम के साथ अंजाम दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ स्थानीय फूलबेहड़ थाने में पहले से ही मुकदमा अपराध संख्या 228/2026, धारा 3/8 गोवंश वध निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत था। केस दर्ज होने के बाद से ही दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। गुरुवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।
निजामुद्दीन (उम्र करीब 45 वर्ष), पुत्र मैकू उर्फ चुन्ने, निवासी: ग्राम नियामतपुर मजरा खैइंया, थाना फूलबेहड़, जनपद खीरी।मैनाज (उम्र करीब 44 वर्ष), पत्नी निजामुद्दीन, निवासिनी: ग्राम नियामतपुर मजरा खैइंया, थाना फूलबेहड़, जनपद खीरी।
पुलिस टीम ने गिरफ्तार किए गए दंपत्ति की निशानदेही पर घटना स्थल और उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए 02 अदद छुरे बरामद कर उसे केस प्रॉपर्टी के रूप में जब्त कर लिया है। थाना पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कागजी कार्रवाई पूर्ण करने के बाद उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेशी के लिए रवाना कर दिया गया है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
इस वांछित दंपत्ति को सलाखों के पीछे पहुँचाने में उ0नि0 श्री दुर्गेश कुमार शर्मा (थाना फूलबेहड़),उ0नि0 श्री श्रवण कुमार यादव (थाना फूलबेहड़),उ0नि0 श्री अशोक कुमार यादव (थाना फूलबेहड़),कांस0 मो0 रिजवान,कांस0 मोनू,म0आ0 एकता देवी (महिला आरक्षी) पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों के सम्मान और स्वास्थ्य सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ बुधवार को सिसवा विधानसभा के तहसील निचलौल सभागार में भव्य रूप से संपन्न हुआ। pic.twitter.com/BqDFpiDB03
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 9, 2026













