महराजगंज
महराजगंज जनपद के सदर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बागापार के बटौरा टोला से जनकपुर तक जाने वाली करीब एक किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क के पक्कीकरण की मांग अब तेज हो गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बागापार के बटौरा टोला से जनकपुर तक जाने वाली करीब एक किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क के पक्कीकरण की मांग अब तेज हो गई है। वर्षों से इस मार्ग की बदहाली का दंश झेल रहे ग्रामीणों ने मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्र जैन के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता की और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
बरसात में नारकीय बन जाते हैं हालात, राहगीर बेहाल
जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि बटौरा से जनकपुर को जोड़ने वाला यह मार्ग कोई आम रास्ता नहीं है, बल्कि यह वर्षों से हजारों ग्रामीणों के आवागमन का मुख्य जरिया है। इसके बावजूद आज के आधुनिक युग में भी यह पूरी तरह कच्चा है।
आलम यह है कि वर्तमान में हो रही बरसात के कारण पूरी सड़क कीचड़ और गहरे जलभराव के टापू में तब्दील हो चुकी है, जिससे पैदल चलना भी दूभर हो गया है। इस बदहाली का सबसे ज्यादा खमियाजा स्कूली छात्र-छात्राओं, महिलाओं, बुजुर्गों, किसानों और मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। कीचड़ के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक और राहगीर फिसलकर चोटिल हो रहे हैं।
सड़क बनी तो इन गांवों की बदलेगी तकदीर
सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्र जैन और ग्रामीणों ने बताया कि यदि इस एक किलोमीटर लंबे मार्ग का पक्कीकरण हो जाता है, तो क्षेत्र के कई गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। इस सड़क के बनने से बटौरा, किशोरपुर, करनहिया, शिवपुर, कटहरा और बैजनाथपुर सहित आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और उनका सफर आसान हो जाएगा।
जनहित में जल्द शुरू हो निर्माण कार्य: रवींद्र जैन
ज्ञापन सौंपने के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्र जैन ने कहा कि
यह सड़क इस क्षेत्र के हजारों लोगों की रोजमर्रा की जरूरत और उनके जीवन से जुड़ी है। बरसात के दिनों में यहाँ हालात आपातकालीन जैसे हो जाते हैं। हम जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि व्यापक जनहित को देखते हुए इस मार्ग के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द हरी झंडी दी जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को इस वर्षों पुरानी नारकीय समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल सके।
जिलाधिकारी के सकारात्मक आश्वासन के बाद ग्रामीणों में एक उम्मीद जगी है कि जल्द ही उनके गांव की किस्मत बदलेगी और कच्ची सड़क की जगह डामर रोड का निर्माण शुरू होगा।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों के सम्मान और स्वास्थ्य सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ बुधवार को सिसवा विधानसभा के तहसील निचलौल सभागार में भव्य रूप से संपन्न हुआ। pic.twitter.com/BqDFpiDB03
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 9, 2026













