आनंदनगर
जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर द्वारा यात्रियों की सुविधा और सजगता के लिए एक महत्वपूर्ण गाइडलाइन जारी की गई है। रेलवे प्रशासन के मुताबिक, गोंडा-बुढ़वल रेल खंड पर स्थित गोंडा-गोंडा कचहरी स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन बिछाने का तकनीकी कार्य तेजी से चल रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर द्वारा यात्रियों की सुविधा और सजगता के लिए एक महत्वपूर्ण गाइडलाइन जारी की गई है। रेलवे प्रशासन के मुताबिक, गोंडा-बुढ़वल रेल खंड पर स्थित गोंडा-गोंडा कचहरी स्टेशनों के मध्य तीसरी लाइन बिछाने का तकनीकी कार्य तेजी से चल रहा है। इस अपरिहार्य ब्लॉक के कारण कुछ गाड़ियों का संचलन बहाल किया गया है, जबकि कई डेमू और सवारी गाड़ियों को निरस्त व शार्ट टर्मिनेट करने का निर्णय लिया गया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी ने इस संबंध में बताया कि निर्माण कार्य के चलते अस्थाई रूप से यह बदलाव किया गया है और बहुत जल्द ही सभी रेल सुविधाएं पहले की तरह सुचारू रूप से बहाल कर दी जाएंगी।
रेलवे द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार ट्रेनों की विस्तृत सूची इस प्रकार है।
गाड़ियों का संचलन बहाल
पूर्व में अधिसूचित नकहा जंगल स्टेशन से (10 जुलाई, 2026 तक) चलने वाली 55073 गोरखपुर-बढ़नी सवारी गाड़ी अब अपने पुराने और निर्धारित रूट के तहत गोरखपुर स्टेशन से ही चलाई जायेगी।
पूरी तरह निरस्त रहने वाली ट्रेनें
रेलवे प्रशासन के अनुसार, निम्नलिखित गाड़ियां अपने सम्मुख अंकित तिथियों को पूरी तरह रद्द रहेंगी।
55073 गोरखपुर-बढ़नी सवारी गाड़ी: 12 जुलाई, 2026 को गोरखपुर से निरस्त रहेगी।
75109/75110, 75111/75112 एवं 75113/75114 गोंडा-बहराइच-गोंडा डेमू: 11 जुलाई, 2026 को गोंडा एवं बहराइच दोनों तरफ से निरस्त रहेगी।
75108 गोंडा-नकहा जंगल डेमू: 12 जुलाई, 2026 को गोंडा से निरस्त रहेगी।
75115 नकहा जंगल-नौतनवा डेमू: 12 जुलाई, 2026 को नकहा जंगल से निरस्त रहेगी।
75116 नौतनवा-गोरखपुर डेमू: 13 जुलाई, 2026 को नौतनवा से निरस्त रहेगी।
75117/75118 गोरखपुर-बढ़नी-गोरखपुर डेमू: 13 जुलाई, 2026 को गोरखपुर एवं बढ़नी दोनों दिशाओं से निरस्त रहेगी।
75106 गोरखपुर-थावे डेमू: 13 जुलाई, 2026 को गोरखपुर से निरस्त रहेगी।
75104 थावे-छपरा डेमू: 14 जुलाई, 2026 को थावे से निरस्त रहेगी।
75101 छपरा-औंड़िहार डेमू: 14 जुलाई, 2026 को छपरा से निरस्त रहेगी।
शार्ट टर्मिनेशन (गंतव्य से पहले रुकने वाली ट्रेन)
छपरा से 10 जुलाई, 2026 तक संचालित होने वाली 55055 छपरा-नकहा जंगल सवारी गाड़ी अपने अंतिम स्टेशन नकहा जंगल के स्थान पर गोरखपुर स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी। यानी यह ट्रेन गोरखपुर से नकहा जंगल के बीच नहीं चलेगी।
यात्रियों के लिए सलाह: पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए वे इस नए टाइम-टेबल और ब्लॉक गाइडलाइन को ध्यान में रखकर ही अपने सफर की शुरुआत करें।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षकों के सम्मान और स्वास्थ्य सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ बुधवार को सिसवा विधानसभा के तहसील निचलौल सभागार में भव्य रूप से संपन्न हुआ। pic.twitter.com/BqDFpiDB03
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 9, 2026













