नौतनवा में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना: इलाज कराने गोरखपुर गई थी महिला, पीछे से लाखों के माल पर किया हाथ साफ

नौतनवा

महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका परिषद नौतनवा के वार्ड नंबर 17 में चोरों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ एक सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के कीमती जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब गृहस्वामिनी अपने बच्चे का इलाज कराने शहर से बाहर गई हुई थीं। इस सनसनीखेज चोरी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

इलाज कराकर लौटी महिला, तो टूटा मिला ताला

​पीड़िता शबनम खातून (पत्नी सेराज सिद्दीकी) ने बताया कि वह अपने बीमार बच्चे का इलाज कराने के लिए गोरखपुर गई हुई थीं। घर पर कोई नहीं था, जिसका फायदा शातिर चोरों ने उठाया। मंगलवार को जब वह वापस अपने घर लौटीं, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाने पर कमरों के अलमारी और बक्से खुले थे और सारा सामान फर्श पर बिखरा पड़ा था।

सब कुछ लूट ले गए चोर – पीड़िता की जुबानी

​पीड़िता के मुताबिक, चोरों ने घर के अंदर रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के कीमती आभूषण और घरेलू खर्च के लिए रखी मोटी नकदी पार कर दी। पीड़िता ने कैमरे के सामने रोते हुए अपने साथ हुई इस आपबीती और चोरी गए सामानों की विस्तृत सूची की जानकारी दी है। घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार गहरे सदमे और दहशत में है।

​घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय नौतनवा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.