सिद्धार्थनगर
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण)’ अभियान के तहत सिद्धार्थनगर पुलिस लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में आज, मंगलवार 7 जुलाई को जनपदीय एण्टी रोमियो स्क्वाड की टीम ने थानाक्षेत्र मोहाना यह विशेष अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के दिशा-निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में चलाया गया। अभियान का नेतृत्व एण्टी रोमियो स्क्वॉड की प्रभारी उपनिरीक्षक मीरा चौहान ने किया।के बर्डपुर और ककरहवा बॉर्डर सहित विभिन्न संवेदनशील इलाकों में विशेष चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाया।
उच्चाधिकारियों के निर्देशन में चला अभियान

यह विशेष अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के दिशा-निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में चलाया गया। अभियान का नेतृत्व एण्टी रोमियो स्क्वॉड की प्रभारी उपनिरीक्षक मीरा चौहान ने किया।
ककरहवा बॉर्डर पर चेकिंग और महिला दुकानदारों से संवाद
एण्टी रोमियो टीम ने भारत-नेपाल सीमा से सटे ककरहवा बॉर्डर और बर्डपुर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, बाज़ारों, स्कूल-कॉलेजों और कोचिंग सेंटरों के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया।
शोहदों पर नज़र: टीम ने बॉर्डर और स्थानीय बाज़ारों में स्थित महिला दुकानदारों से सीधा संवाद किया। उनसे क्षेत्र में अनावश्यक रूप से घूमने वाले मनचलों और शोहदों के बारे में फीडबैक लिया गया।
स्थिति सामान्य: पुलिस प्रशासन की इस मुस्तैदी के दौरान चेकिंग में कोई भी अप्रिय घटना या संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई।
सुरक्षा कूट और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी ।
जागरूकता अभियान के तहत एण्टी रोमियो टीम ने महिलाओं, छात्राओं और बालिकाओं को महिला अपराधों के प्रति सचेत किया। टीम द्वारा उन्हें ‘गुड टच-बैड टच’ के अंतर को समझाने के साथ-साथ वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने के तरीके भी बताए गए।
इसके अलावा, आपातकालीन स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ।
1090 – विमेन पावर लाइन
1930 – साइबर हेल्पलाइन
112 – आपातकालीन सेवा
1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
181 – महिला हेल्प लाइन
108/102 – एम्बुलेंस सेवा
अभियान दल में शामिल प्रमुख सदस्य
इस सफल अभियान को धरातल पर उतारने में जनपदीय एण्टी रोमियो टीम के निम्नलिखित सदस्यों कीमुख्य भूमिका रही












