सिद्धार्थनगर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने जनता दर्शन में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  डॉ. अभिषेक महाजन ने आज पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। जनता दर्शन के दौरान पुलिस कप्तान ने दूर-दराज से आए फरियादियों की शिकायतों और समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुना।

आज की जनसुनवाई में पुलिस कार्यालय को कुल 16 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इन मामलों का वर्गीकरण करते हुए एसएसपी ने बताया कि प्राप्त आवेदनों में:

02 मामले भूमि विवाद से संबंधित थे।

04 मामले पारिवारिक आपसी विवाद से जुड़े थे।

10 मामले अन्य विविध अपराधों व शिकायतों से संबंधित थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने सभी संबंधित थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जनसुनवाई में आने वाले पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.