डिबाई विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के नए शैक्षिक परिसर का भूमि पूजन सम्पन्न

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुररेजपुर स्थित मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद डॉ. भोला सिंह के साथ भूमि पूजन कर नवीन शैक्षिक परिसर के निर्माण का शुभारंभ किया गया।

यह विद्यालय क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रदेश सरकार की शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता और मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच का यह एक सशक्त उदाहरण है।

 

इस अवसर पर डिबाई चेयरमैन अरुण कुमार सिंघल , डिबाई ब्लॉक प्रमुख पति अनार सिंह , दानपुर ब्लॉक प्रमुख आनंद लोधी , डिबाई नगर मंडल अध्यक्ष मयंक , डिबाई ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मुकेश चौधरी , नरौरा मंडल अध्यक्ष परमानंद निषाद , दानपुर मंडल अध्यक्ष दुर्वेश लोधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष पिंटू लोधी , रामचंद्र प्रधान जी, रमेश प्रधान , प्रमोद प्रधान , डॉ. भीमप्रकाश प्रधान जी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुलंदशहर वीरेंद्र सिंह , खंड शिक्षा अधिकारी दानपुर डॉ. यशपाल सिंह , खंड शिक्षा अधिकारी डिबाई श्रीमती हेमलता जी, तहसीलदार सरिता , गजेंद्र प्रधान भोला भैया , विनेश , नरेंद्र शर्मा , नील भारद्वाज , शिव कुमार एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.